Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमलाल मुर्मू की घर वापसी कराएगा झामुमो

  • 11 अप्रैल झारखंड की राजनीति का अहम दिन
  • भाजपा के सचिवालय पर प्रदर्शन का जवाब देगा झामुमो
  • पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने की घरवापसी की पुष्टि
Ranchi: झारखंड की राजनीति में आगामी 11 अप्रैल का दिन महत्वपूर्ण होगा. इस दिन प्रदेश भाजपा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी. वहीं, सत्तारूढ़ झामुमो भी भाजपा को जोरदार झटका देने की तैयारी में है. दरअसल, आठ साल पहले पार्टी छोड़कर भाजपा में गए पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू घर वापसी करने जा रहे हैं. 11 अप्रैल को साहिबगंज के भोगनाडीह में इसे लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में हेमलाल मुर्मू झामुमो में शामिल होंगे. राजनीतिक जानकारों की मानें तो संताल परगना में झामुमो के खिलाफ माहौल बनाने की कवायद में जुटी भाजपा के लिए यह एक जोरदार झटका होगा. इसे भी पढ़ें- 4">https://lagatar.in/4-cyber-criminals-arrested-police-surprised-to-see-data-received-from-mobile/">4

साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल से मिले डाटा देखकर पुलिस हैरान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही