Search

 
 
 

लातेहार: बारेसांढ़ में हाथियों के झुंड ने फसल को रौंदा

 
Latehar: पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बारेसांढ़ गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. बारेसांढ़ ग्राम प्रधान कन्हाई सिंह के तिनकोनिया दोहर में दो एकड़ खेत में लगे धान के फसल को रौंद क़र बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात में विजय सिंह के खेत में लगे फसल को भी बर्बाद कर दिया. इधर हाथियों के आतंक से आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं. जंगलोx से निकलकर गांव तक पहुंच रहे हाथी को लेकर ग्रामीण भयाक्रांत हैं. फसलों की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पर मोर्चा बनाकर वनकर्मी रहते थे जो अब नहीं रहते हैं. मोर्चा नहीं रहने के कारण आसानी से हाथी गांव तक पहुंच रहे हैं. हाथी गांव तक नहीं पहुंचे इसे रोकने के लिए वन विभाग को कारगर व ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है. इस पर उप निदेशक कुमार आशीष ने बताया कि हाथी गांव तक नहीं पहुंचे इसके लिए विभाग समुचित कदम उठाएगी. फसल की क्षतिपूर्ति का प्रावधान है. सभी कागजी प्रक्रिया को पूरी होने के बाद पीड़ित किसान को मुआवजा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/sensational-revelation-by-former-national-security-advisor-of-america-collusion-of-pakistans-isi-with-terrorists/">अमेरिका

के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सनसनीखेज खुलासा…पाकिस्तान की आईएसआई की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही