Search

 
 
 

लोहरदगा: हाथियों के झुंड ने कई घरों को तोड़ा

 
Lohardaga: जिले में पिछले एक पखवाड़े से विचरण कर रहे 22 हाथियों का झुंड और झुंड से बिछड़ा एक विशालकाय हाथी पूरे इलाके में जमकर उत्पात मचा रहा है. यहां पर हाथियों ने तीन दिनों के अंदर चंदवा और कुड़ू प्रखंड के लगभग दर्जनभर घरों को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे अनाज चट कर दिया है. इधर किसानों के खेतों में लगे फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया. यहां पर शुक्रवार की रात झुंड से बिछड़ा एक विशालकाय हाथी कुड़ू से सटे राजरोम के उढरा टोली पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया. स्थानीय निवासी दान लकड़ा, किशोर लकड़ा के घर और दयामनी लकड़ा के बोरिंग घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान हाथी ने घर में रखे अनाज, बाड़ी में लगे आम और कटहल को भी चट कर दिया. इस बीच किसी तरह ग्रामीणों ने हाथी को भागाया, तो वह जमुआरी और टैयाबर गांव पहुंचा एवं गांव के जीवन उरांव, रामकिशन उरांव, प्रह्लाद उरांव, सुनील उरांव, श्याम उरांव, भैरव उरांव, भैरो उरांव के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही घर में रखे अनाज भी खा गये. वहीं शनिवार को सुबह कुड़ू प्रखंड के इटरा गांव में हाथियों ने सोनू उरांव और मनोज उरांव का घर को ध्वस्त कर अनाज खा गए. इसके अलावे कई गांव के सैकड़ों किसानों के खेतों में लगे फसलों को भी जंगली हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया है.

वन विभाग और पंचायत जनप्रतिनिधि नहीं ले रहे हैं सुध

कुड़ू और चंदवा प्रखंड के सीमावर्ती उढरा टोली निवासी बुजुर्ग महिला दयामनी लकड़ा ने बताया कि हाथियों हमारे घरों को तोड़ रहे हैं. घर मे रखे अनाज खा जा रहे हैं. हमारी साल भर की कमाई खेतों में लगी फसलों को खा जा रहे हैं. हमारे समक्ष रहने से लेकर खाने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है, लेकिन न तो विभाग और न ही पंचायत के मुखिया या और कोई जनप्रतिधि हमारी सुध नहीं ले रहे हैं. ऐसे में हम कहां जाएं. हादसे की रात की बात बताते हुए दयामनी ने बताया कि गांव के पुरुष तो जान बचाकर भाग गए परंतु वे घर में बच्चों के साथ रोकर रात बिताई है. इसे भी पढ़ें - केंद्रीय">https://lagatar.in/central-leadership-still-trusts-babulal-gives-him-free-hand/">केंद्रीय

नेतृत्व को अब भी बाबूलाल पर भरोसा, दिया फ्री हैंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही