Search

खनिज संपदा से पूर्ण झारखंड में विकास नहीं : एडीजे भाष्कर राव

बेरमो  : झारखंड में खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में है,  लेकिन फिर भी अन्य राज्यों की अपेक्षा यहां विकास कम हुआ. राज्य का विकास नहीं होना लीडरशिप की कमी को दर्शाता है. उक्त बातें कर्नाटक राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे)  के भाष्कर राव ने तेनुघाट दौरे के बाद कही. श्री राव के पिता तेनुघाट सिंचाई विभाग में कार्यपालक अभियंता थे. उनका बचपन यहीं गुजरा है. अपनी यादों को समेटने के लिए 51 साल बाद उस क्वार्टर में गए और नतमस्तक होकर उस जमीन को प्रणाम किया. उन्होंने कहा कि 1967 से 71 तक उनके पिता ने यहां सिंचाई विभाग में कार्यपालक अभियंता तकनीक के पद पर काम किया था. उस वक्त तेनुघाट डैम का निर्माण हो रहा था. बचपन यहीं गुजरा. इसलिए बार-बार तेनुघाट की उस जमीन को देखने और एहसास करने की तमन्ना होती है. इसी उद्देश्य से वह कर्नाटक से तेनुघाट पहुंचे और अपने बचपन की यादों को ताज़ा किया. उन्होंने कहा कि तेनुघाट में ही पहले अक्षर ज्ञान की शुरुआत की. उसके बाद बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की. पिता का स्थानांतरण हो गया तो यहां से चले गए. उस समय दक्षिण भारत के कई अभियंता यहां कार्यरत थे. मौजूदा समय में वह कर्नाटक रेल विभाग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि तेनुघाट का स्वरूप बदल गया है. उस समय काफी जंगल हुआ करता था. कोई यहां रहना नहीं चाहता था. झारखंड में सोना, हीरा, कोयला, पानी अभ्रक सहित अन्य कई खनिज संपदा तो भरपूर मात्रा में है, लेकिन जिस प्रकार तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात का विकास हुआ, वैसा यहां दिखाई नहीं पड़ता है. झारखंड बिहार के लगभग आठ दस लाख मज़दूर कर्नाटक में काम करते हैं. काम तो उन्हें झारखंड में मिल सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तेनुघाट पहुंचने से पहले वह रजरप्पा स्थित छिन्मस्तिका मंदिर भी गए. गोमिया के पूर्व विधायक और राज्य के उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित माधव लाल सिंह से भी मिले. उन्होंने कहा कि झारखंड में वैसे तो कई विधायक और मंत्री हैं, लेकिन जिसकी चर्चा दूसरे राज्य में होती है उनमें श्री सिंह शामिल हैं. इसलिए मिलने चला आया. श्री सिंह ने एडीजे भाष्कर राव को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत कम अधिकारी हुए जो अपने बचपन के दिनों को याद कर पुनः उस जमीन पर आते हैं. गोमिया के जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, झारखंड आंदोलनकारी केदारनाथ पंडा, सनत प्रसाद, आकाश लाल सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. यह भी पढ़ें : साड़म">https://lagatar.in/honor-ceremony-on-51st-anniversary-of-saadam-durga-temple/">साड़म

दुर्गा मंदिर की 51 वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//