Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार के हेरहंज जेपीसी के उग्रवादियों ने पांच हाईवा को फूंका

Latehar: मंगलवार रात लातेहार जिला के हेरहंज थाना क्षेत्र के लात जंगल के पास उग्रवादियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्टिंग कर रहे पांच हाईवा वाहनों को 10 से 12 की संख्या में आए उग्रवादियों ने आग लगाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया. जानकारी के अनुसार, उग्रवादियों ने हाइवा वाहनों को रोकने के बाद चालकों के साथ मारपीट की और दहशत फैलाने के उद्देश्य से 15 से 20 राउंड गोली भी चलाई. इसके बाद, जेपीसी (झारखंड प्रस्तुत कमिटी) नामक उग्रवादी संगठन ने पर्चा छोड़कर इस घटना की जिम्मेदारी ली. हाईवा वाहनों के जलने से कोयला परिवहन में रुकावट आ गई है और स्थानीय निवासियों व कोयला ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े लोगों में भय और चिंता का माहौल है. पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद जांच शुरू कर दी है और उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही