Search

हिजबुल्ला ने जवाबी कार्रवाई में इजराइल पर दागे ड्रोन, सैन्य स्थल को बनाया निशाना, इमरजेंसी लागू

Jerusalem :  लेबनानी चरमपंथी समूह हिजबुल्ला ने जवाबी कार्रवाई में इजराइल पर ड्रोन दागे हैं. हिजबुल्ला ने इजराइली सैन्य स्थल को निशाना बनाया है. लेबनानी चरमपंथी समूह ने इजराइल के कई स्थलों व बैरकों और ‘आयरन डोम’ मंचों को निशाना बनाकर हवाई हमले किये. हिजबुल्ला ने रविवार सुबह घोषणा की कि बीचे माह बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमले में समूह के शीर्ष कमांडर फौद शुकूर की हत्या के जवाब में बड़ी संख्या में ड्रोन दागकर इजराइल पर हमले किये हैं. हिजबुल्लाह के इस हमले के बाद इजराइल सेना ने पूरे इजराइल में इमरजेंसी लागू कर दी है. इससे पहले रविवार तड़के इजराइल ने लेबनान सीमा में घुसकर हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया था. इससे पहले इजराइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया था. https://twitter.com/IDF/status/1827546366484082784

इजराइल ने भी लेबनान पर किया था एयर स्ट्राइक

इजराइल ने भी रविवार तड़के शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर लेबनान में हवाई हमले किये थे. इस हवाई हमले को इजराइली सेना ने आत्मरक्षा बताया था. इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी  का कहना था कि हिजबुल्ला इजराइली क्षेत्र में मिसाइल और रॉकेट दागने की तैयारी कर रहा था. इन खतरों से बचने के लिए आत्मरक्षा में इजराइली सेना भी लेबनान में उन आतंककवादी ठिकानों पर हमला किया, जहां से हिजबुल्ला इजराइल के आम नागरिकों पर हमले करने की साजिश रच रहा था. इजराइली सेना के प्रवक्ता हगारी ने सचेत किया कि हिजबुल्ला इजराइल में ‘‘जल्द ही रॉकेट और संभवत मिसाइल’’ व ड्रोन दागेगा. इसके तुरंत बाद ही उत्तरी इजराइल में सायरन बजने लगे.

हिजबुल्ला जहां सक्रिय है, वहां के नागरिकों को उस जगह से हटने की सलाह 

लेबनानी मीडिया ने देश के दक्षिणी भाग में हमलों की खबर दी, लेकिन इनके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी. सोशल मीडिया पर उपलब्ध कुछ वीडियो में दक्षिणी लेबनान में हमले होते दिखायी दिये. हगारी ने अपने बयान में कहा कि हम देख सकते हैं कि हिजबुल्ला लेबनानी नागरिकों को खतरे में डालते हुए इजराइल पर व्यापक पैमाने पर हमला करने की तैयारी कर रहा है. हगारी ने जिन क्षेत्रों में हिजबुल्ला सक्रिय है, उन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सचेत किया है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए वहां से तुरंत चले जायें.  बता दें कि इजराइली हमले में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर की मौत और ईरान में संदिग्ध इजराइली हमले में हमास नेता इस्माइल हनिया की मौत के बाद से यह आशंका प्रबल हो गयी है कि गाजा पट्टी में जारी इजराइल-हमास युद्ध क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है.

बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों के मार्ग में परिवर्तित 

लेबनान में इजराइली हवाई हमलों के बाद तेल अवीव के बाहर स्थित इजराइल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों का मार्ग में परिवर्तित किया गया है. इन परिवर्तनों के कारण हवाई अड्डे से अन्य विमानों के उड़ान में देरी हुई. इजराइली मीडिया ने इजराइली हवाई अड्डा प्राधिकरण के हवाले से यह खबर दी. उड़ानों के आवागमन पर नजर रखने वाले ‘फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा’ से पता चला कि इस घोषणा के बाद ‘ईएल एआई’ की कम से कम दो उड़ानें दक्षिण की ओर मुड़ गयी और उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp