Search

 
 
 

हर खबर में हिडन एजेंडा, लोकतंत्र और संविधान को विकट परिस्थिति में बचाना जरूरी: हेमंत

 
Ranchi : देश में कई दिनों से हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर लगातार कई तरह की खबरें आ रही हैं. इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमें हर खबर को देखकर ही बात करने की आवश्यकता है. सीएम ने कहा है कि देश आज एक अजीबोगरीब परिस्थिति से गुजर रहा है. हमें बहुत ही समझ – बूझ कर बात करने की आवश्यकता है. आवेश में हमसे अक्सर कई तरह की गलतियां हो जाती हैं. इसलिए हमें मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कदम उठाने की आवश्यकता है. सीएम सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में मीडिया से बात कर रहे थे. इसे पढ़ें-राजधानी">https://lagatar.in/for-the-development-work-in-the-city-the-public-representatives-have-not-got-the-grant-so-far-this-year-they-are-not-getting-water-money-for-3-years/">राजधानी

में विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों को इस साल अब तक नहीं मिला ग्रांट, 3 साल से नहीं मिल रहा पानी का पैसा

हर खबर में हिडन एजेंडा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों हमें हर तरफ से कई विचलित करने वाली खबरें सुनने को मिल रही है. स्थिति ऐसी रही, तो हमें आगे भी इस तरह की खबर देखने और सुनने को मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा, आज कहीं न कहीं हर खबर में कोई न कोई हिंडन एजेंडा प्रतीत होता है. हमें उसे देखने की जरूरत है. हमें देश के लोकतंत्र और संविधान को इस विकट परिस्थिति से बचाने की आवश्यकता है. इसे पढ़ें-न्यू">https://lagatar.in/central-emergency-of-rims-shifted-to-new-trauma-center-patients-will-get-benefit-of-state-of-the-art-facilities/">न्यू

ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट हुआ रिम्स का सेंट्रल इमरजेंसी, मरीजों को मिलेगा अत्‍याधुनिक सुविधाओं का लाभ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही