Search

 
 
 

15 अगस्त को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने लगाये 19 आतंकवादियों के पोस्टर

अहम बात यह है कि दिल्ली पुलिस ने राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में 19 आतंकवादियों के पोस्टर लगाये हैं. इन पोस्टरों पर इंडियन मुजाहिदीन,अल कायदा और खालिस्तानी आतंकियों की तस्वीरें चस्पां की गयी है.
 

New Delhi : दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर है. राजघानी की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस  के अलावा विभिन्न जिलों की पुलिस सहित  अन्य सुरक्षा इकाइयां अलर्ट मोड पर हैं.

 


अहम बात यह है कि दिल्ली पुलिस ने राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में 19 आतंकवादियों के पोस्टर लगाये हैं. इन पोस्टरों पर इंडियन मुजाहिदीन,अल कायदा और खालिस्तानी आतंकियों की तस्वीरें चस्पां की गयी है.

 


पुलिस ने आम जन से अपील की है कि इन पोस्टर में से किसी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. पोस्टर पर  दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 112 भी जारी किये गये हैं. पुलिस ने  कहा है कि इन आतंकियों  के बारे मे जानकारी देने वालों को पुरस्कार दिया जायेगा. उनके नाम गुप्त रखे जायेंगे.

 

 
इन पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल, अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान, मोहम्मद उमरऔर सैयद मोहम्मद अर्शियान की तस्वीर है.

 


साथ ही पोस्टरों में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स' के रंजीत सिंह उर्फ नीता, परमजीत सिंह पम्मा, 'खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला, बब्बर खालसा इंटरनेशनल' (BKI) के हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर व  गुरमीत सिंह बग्गा के नाम शामिल की तस्वीर शामिल की गयी है.

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही