Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सभी कोर्ट में उपस्थित होंगे हाईकोर्ट के अधिवक्ता, एडवोकेट एसोसिएशन की जीबी में प्रस्ताव पारित

Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट के सभी अधिवक्ता आज (सोमवार) से चीफ जस्टिस समेत तीन जजों की कोर्ट में न्यायिक कार्य में हिस्सा लेंगे. यह प्रस्ताव सोमवार को हुई एडवोकेट एसोसिएशन की जनरल बॉडी (जीबी) की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया. बैठक में यह तय किया गया कि चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस आर मुखोपाध्याय की कोर्ट में अब अधिवक्ता पूर्व की तरह उपस्थित होंगे. लेकिन हाईकोर्ट की कोलेजियम से झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों के नाम जजों के लिए नहीं भेजने के निर्णय का विरोध जारी रहेगा. इन मामलों पर चर्चा के लिए एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जायेगा और वहां राष्ट्रपति, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, केंद्रीय कानून मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और कोलेजियम के सदस्यों से मुलाकात करेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही