Search

 
 
 

झारखंड में मॉडल जेल मैनुअल नहीं बनने पर हाईकोर्ट नाराज, गृह सचिव तलब

 
Ranchi: झारखंड में मॉडल जेल मैनुअल नहीं बनने पर हाइकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है. साथ ही गृह सचिव को उपस्थित होने का आदेश दिया है. उल्लेखनीय है कि जेल मैनुअल में सुधार और जेल में कैदियों की स्थिति से संबंधित कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में बुधवार को हुई. मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के आलोक में अब तक झारखंड में मॉडल जेल मैनुअल नहीं बनने पर खंडपीठ ने कड़ी नाराजी जताई. कोर्ट ने मामले में गृह सचिव को 28 अप्रैल को कोर्ट में सशरीर हाजिर होने को कहा है. हाइकोर्ट ने मौखिक कहा कि तीन महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने जेल मैनुअल से संबंधित एक आदेश पारित किया है. लेकिन तीन माह के बाद भी अब तक इसका अनुपालन झारखंड सरकार नहीं कर सकी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सभी राज्यों के लिए एक मॉडल जेल मैनुअल बनाया जाना है. इससे पूर्व राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि मॉडल जेल मैनुअल बनाने के लिए प्रक्रिया चल रही है, सरकार की ओर से कुछ और समय की मांग मॉडल जेल मैनुअल बनाने के लिए की गई. इसे भी पढ़ें - आतंकी">https://lagatar.in/terrorist-attack-naushad-who-said-thank-you-to-pakistan-arrested-from-bokaro/">आतंकी

हमला : पाकिस्तान को थैंक यू बोलने वाला नौशाद बोकारो से गिरफ्तार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही