Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाईकोर्ट ने पूछा- थैलेसीमिया के कितने डॉक्टर, कितने पद रिक्त, कब तक होगी नियुक्ति ?

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड में थैलेसीमिया के इलाज और इसके विशेषज्ञ चिकित्सकों (हेमेटोलॉजिस्ट) का विस्तृत ब्योरा हाईकोर्ट ने मांगा है. एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने राज्य सरकार को यह बताने को कहा है कि राज्य में थैलेसीमिया के विशेषज्ञ चिकित्सक कितने हैं, चिकित्सकों के कितने पद स्वीकृत हैं और कितने रिक्त है? इसके साथ ही अदालत ने यह भी पूछा है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए अभी तक क्या कदम उठाए गए है और चिकित्सकों की नियुक्ति कब तक कर ली जाएगी. इस संबंध में अरूण कुमार सिंह ने जनहित याचिका दायर की है. प्रार्थी की ओर से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता सोनल तिवारी ने अदालत को बताया कि राज्य में अभी तक थैलेसीमिया के विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं की गयी है. खून से संबंधित इस बीमारी का बेहतर इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों के बिना नहीं किया जा सकता. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-install-cctv-in-pandals-on-durga-puja-train-volunteers-dc/">धनबाद

: दुर्गा पूजा पर पंडालों में लगाएं सीसीटीवी, वॉलेंटियर्स को करें प्रशिक्षित- डीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही