Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने पूछा – गर्मी में लोगों को स्वच्छ पेयजल देने की सरकार व निगम की क्या है तैयारी

 
Ranchi : रांची के विभिन्न जलाशयों और तालाबों के अतिक्रमण से संबंधित मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने रांची नगर निगम और राज्य सरकार से पूछा है कि गर्मी के मद्देनजर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्या इंतजाम किए जा रहे हैं, इसकी जानकारी दी जाए. मंगलवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार और प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शुभम कटारुका ने पक्ष रखा. बता दें कि रांची के बड़ा तालाब और जिला के आसपास के जलस्रोतों को संरक्षित करने व इसमें हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है. खुशबू कटारुका के द्वारा दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि बड़ा तालाब, कांके डैम और धुर्वा डैम की सैकड़ों एकड़ जमीन अतिक्रमणकारियों के द्वारा हड़प ली गई है. वहां मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है. जिसका काफी बुरा असर जलाशयों पर पड़ रहा है. इतना ही नहीं रांची में तालाबों की स्थिति भी बदतर होती जा रही है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hc-judge-aparesh-singh-appointed-chief-justice-of-tripura-high-court/">झारखंड

HC के जज अपरेश सिंह त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त, किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही