Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने पूछा- गर्मी से पहले पेयजल के लिए क्या उपाय किए जा रहे? निगम दे जवाब

 
Ranchi: रांची के विभिन्न जलाशयों और तालाबों के अतिक्रमण से संबंधित मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने रांची नगर निगम से पूछा है कि गर्मी शुरू होने से पहले पेयजल की समस्या से निजात पाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं? इसके साथ ही अदालत ने सरकार से यह भी पूछा है कि विभिन्न डैमों के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसकी भी जानकारी अदालत को दी जाए. हाईकोर्ट खुद इस मामले की मॉनिटरिंग करेगा. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोंन मुखोपाध्याय की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. बता दें कि रांची के बड़ा तालाब और जिला के आसपास के जलस्रोतों को संरक्षित करने व इसमें हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है. खुशबु कटारुका द्वारा दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि बड़ा तालाब, कांके डैम व धुर्वा डैम की सैकड़ों एकड़ जमीन अतिक्रमणकारियों द्वारा हड़प ली गई है. वहां मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है. जिसका काफी बुरा असर जलाशयों पर पड़ रहा है. इतना ही नहीं रांची में तालाबों की स्थिति भी बदतर होती जा रही है. इसे भी पढ़ें -पूर्व">https://lagatar.in/court-takes-cognizance-of-eds-complaint-case-against-former-cm-hemant-orders-summons/">पूर्व

CM हेमंत के खिलाफ ED की कम्प्लेन केस पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, समन का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही