Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाईकोर्ट ने पूछा वर्षों से JTET परीक्षा क्यों नहीं हुई, सरकार से मांगा जवाब

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने जेटेट परीक्षा कराने को लेकर दायर याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. अदालत ने सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने जेटेट परीक्षा से संबंधित दायर सभी याचिकाओं को एक साथ सूचीबद्ध कर सुनवाई का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. अदालत ने मौखिक रूप से पूछा है कि वर्षों से JTET की परिक्षा क्यों नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें -दिल्ली-NCR">https://lagatar.in/strong-tremors-of-earthquake-in-many-states-including-delhi-ncr-earth-shook-in-china-pakistan-too/">दिल्ली-NCR

समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके, चीन-पाकिस्तान में भी हिली धरती

जेटेट परीक्षा जल्दी लेने के लिए डाली गयी है याचिका

बता दें कि जेटेट परीक्षा शीघ्र लेने का आदेश देने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. प्रार्थी ने अपनी याचिका में कहा है कि 7 वर्षों से झारखंड में जेटेट की परीक्षा आयोजित नहीं की गई है. ऐसे में सीटेट पास अभ्यर्थियों की उम्र सीमा धीरे-धीरे खत्म हो रही है. वर्ष 2016 के बाद से राज्य में जेटेट की परीक्षा नहीं ली गई है. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-taunt-on-lalu-yadav-family-political-parties-work-to-loot-the-youth/">पीएम

मोदी का लालू यादव पर हमला, ‘परिवारवादी’ राजनीतिक दलों ने ‘रेट कार्ड’से सिर्फ युवाओं को लूटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही