Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ चल रहे ट्रायल पर हाईकोर्ट से रोक

Ranchi: पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने से जुड़े मामले में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ देवघर सिविल कोर्ट में चल रहे ट्रायल पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई हुई. उनकी ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव, पार्थ जालान और शिवानी जालूका ने बहस की. निशिकांत दुबे के खिलाफ वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान देवघर जिला में कुंडा थाना में कांड संख्या 89/2019 दर्ज है. जिसका ट्रायल देवघर सिविल कोर्ट में चल रहा है. हाईकोर्ट से ट्रायल पर रोक लगने से निशिकांत दुबे को बड़ी राहत मिली है. इसे भी पढ़ें -लातेहार:">https://lagatar.in/betla-national-park-will-open-from-october-2/">लातेहार:

दो अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, सैलानी तैयार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही