Search

 
 
 

पत्रकार पर मुकदमे को हाइकोर्ट ने किया रद्द, रामगढ़ के पत्रकारों में हर्ष

 
Ramgarh : रामगढ़ के पत्रकार बीरु कुमार पर कराये गये मुकदमे को झारखंड हाइकोर्ट ने रद्द कर दिया है. जिसके बाद रामगढ़ के पत्रकारों में हर्ष है. इस दौरान पत्रकारों ने हाइकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है. पत्रकारों ने कहा कि बीरु कुमार की निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता पुलिस-प्रशासन को रास नहीं आई, जिसके कारण ही उनपर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था. लेकिन न्यायपालिका हमेशा सच के साथ खड़ी रहती है, जिसके कारण सात वर्ष के बाद बीरु कुमार पर दर्ज झूठा मुकदमा को रद्द कर दिया. पत्रकारों ने कहा कि बीरु कुमार को एक झूठे मुकदमे में परेशान किया गया, लेकिन हाइकोर्ट ने इंसाफ देकर उन्हें निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए नई ऊर्जा प्रदान किया है. पत्रकारों ने कहा कि ज़िले के तमाम पत्रकार एक होकर काम करें, ताकि भविष्य में कोई पत्रकार झूठे मुकदमा का शिकार न हो. हर्ष व्यक्त करने वालों में तरुण बागी, शिव मनोज सिंह, अमित कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र पटेल, प्रदीप बर्मन, दुर्वेज आलम, शंकर देवधारिया, अनिल विश्वकर्मा, राजेश राय, पवन कुमार सिंह, ज्योति सिन्हा, अजीत कुमार, विक्रांत कुशवाहा, दिलीप कुमार, सुनील कुमार, बिजेंद्र कुमार, निरंजन महतो, अंजनी कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, सुदामा सिंह, शिवकुमार सिंह सहित कई पत्रकार शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : घुरती">https://lagatar.in/devotees-gathered-in-ghurti-rath-yatra-lord-jagannath-balabhadra-and-subhadra-returned-to-the-main-temple-after-9-days-from-mousibadi/">घुरती

रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, मौसीबाड़ी से 9 दिन बाद मुख्य मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही