Search

 
 
 

लॉ यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में पहुंचे हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा

 
Ranchi : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) के वार्षिक कार्यक्रम ‘आविर्भाव और 13वें स्थापना दिवस का समापन गुरुवार को हो गया. समापन समारोह में कुलाधिपति झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा, मधुमिता मिश्रा, न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद शामिल हुए. कार्यक्रम में पिछले चार दिनों में हुए विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक व खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उन्होंने 23 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की. छात्रों को संबोधित करते हुए कुलाधिपति संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि कैसे आज विधि के छात्रों के लिए संभावनाएं सीमित हैं, पर छात्रों की प्राथमिकता अभियोग के क्षेत्र में स्वयं को स्थापित करने की होनी चाहिए. इस कार्यक्रम में centre for constitutional law व centre for research in Alteranate dispute resolution द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन कुलाधिपति ने किया. इसे भी पढ़ें : BREAKING-">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-dearness-allowance-of-state-employees-increased-approval-on-26-proposals/">BREAKING-

झारखंड कैबिनेट : राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा, 26 प्रस्तावों पर मुहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही