Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने जामताड़ा DC को उपस्थित होने का दिया निर्देश

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो के निर्वाचन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा जवाब दाखिल नहीं किए जाने से नाराजगी जाहिर करते हुए अगली सुनवाई में जामताडा डीसी को अदालत के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है. स्पीकर के निर्वाचन के खिलाफ संतोष हेंब्रम ने याचिका दायर की है. संतोष हेंब्रम ने रवींद्र नाथ महतो पर चुनाव में भ्रष्ट आचरण अपनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि रवींद्र नाथ महतो ने चुनाव जीतने के लिए अवैध तरीकों का इस्तेमाल किया है. उन्होंने कोर्ट से उनका निर्वाचन रद्द करने का आग्रह किया है. बता दें कि जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रवींद्र नाथ महतो ने चुनाव जीता था. प्रार्थी ने भी इसी सीट से चुनाव लड़ा था और पराजित हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में एलेक्शन पिटिशन दाखिल की है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही