Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर जताई नाराजगी

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में स्वास्थ्य विभाग में दो तिहाई पद रिक्त रहने पर कड़ी नाराजी जाहिर करते हुए मौखिक रूप से कहा है कि जब स्वास्थ्य सेवाओं में स्वीकृत पद के विरुद्ध दो तिहाई पद खाली है, तो झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं कैसे बेहतर होगी. राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्र, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, जिला अस्पतालों में ना तो मेडिकल इक्विपमेंट है और न ही उसको चलाने वाले तकनीकी कर्मी. केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भेजे गए 256 करोड़ रुपए भी सरेंडर कर दिए गए. गुरुवार को अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि झारखंड में मेडिकल सुविधा बेहतर बनाने के लिए लॉन्ग टर्म प्लान बनाया जाए. अदालत ने स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख निर्धारित करते हुए शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें -गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-and-former-mla-started-teaching-children-on-the-middle-of-the-road-officials-lost-their-sweat/">गिरिडीह

: … और बीच सड़क पर बच्चों को पढ़ाने लगे पूर्व विधायक, अधिकारियों के छूटे पसीने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही