Search

 
 
 

गैंगस्टर अमन साहू के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से बेल

 
Ranchi :  अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को झारखंड हाईकोर्ट कोर्ट ने बेल दे दी है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट ने 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर उसे बेल दी है.  राहुल दुबे को ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट की साइट पर लेवी के लिए फायरिंग करने के आरोप में रांची पुलिस ने इसी वर्ष अप्रेल महीने में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था. उसकी गिरफ्तारी ओरमांझी थाना क्षेत्र से हुई थी. इसके बाद राहुल दुबे ने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. राहुल पर रामगढ़, रांची और हजारीबाग जिले में एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं. आरोपी की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही