Search

 
 
 

स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम की हत्या के आरोपियों को हाईकोर्ट से बेल

 
Ranchi: स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की हत्या के दो आरोपियों मनोहर कुमार सिंह और संजय सिंह को हाईकोर्ट ने बेल दे दी है. हाईकोर्ट ने दोनों को 25-25 हजार के निजी मुचलके जमा करने और आधार कार्ड में बदलाव नहीं करने और ट्रायल के दौरान इस केस से जुड़े गवाहों को प्रभावित नहीं करने की शर्त पर बेल दी है. मनोहर कुमार सिंह और संजय सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई. आरोपियों की ओर से अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद ने बहस की. दरअसल पिछले वर्ष दो अगस्त की देर स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. तीन अगस्त को खून से लथपथ अनुपम कच्छप का शव कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड के पास स्थित एक होटल के समीप से बरामद हुआ था. पुलिस ने इस केस में नवंबर महीने में आधा दर्जन से ज्यादा लोगो को गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें -JVM">https://lagatar.in/babulal-became-a-respondent-in-the-petition-challenging-the-merger-of-jvm-with-bjp/">JVM

के BJP में विलय को चुनौती देने वाली याचिका में बाबूलाल बने प्रतिवादी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही