Search

 
 
 

एक्सट्रीम बार के डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को हाईकोर्ट से बेल

 
Ranchi : राजधानी के महात्मा गांधी मार्ग स्थित एक्सट्रीम बार में बीते 26 मई को डीजे संदीप प्रमाणिक की हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त अभिषेक सहित 14 आरोपियों में से दो को हाईकोर्ट से राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुभाष चांद ने आरोपियों में शामिल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रामगढ़ के बैंक मैनेजर प्रतीक सिंह व समरूद्दीन को सशर्त तीस-तीस हजार रुपए के मुचलके के साथ जमानत दी है. यहां बता दें कि 26 मई 2024 की रात एक्सट्रीम बार के डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक की हत्या नशे की हालत में गोलियों से भूनकर कर दी गई थी. मामले में पुलिस ने एसआईटी गठित करते हुए मुख्य अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ छोटू पिता अशोक कुमार सिंह बार संचालक व उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया था. प्रतीक सिंह और समरूद्दीन दोनों अभिषेक के दोस्त बताए जाते हैं और घटना के दिन साथ में नजर आए थे. इसे भी पढ़ें -एमपॉक्स">https://lagatar.in/ampox-causes-panic-in-the-world-virus-spreads-to-pakistan-after-africa-sweden-who-declares-it-a-global-public-health-emergency/">एमपॉक्स

से दुनिया में हाहाकार, अफ्रीका-स्वीडन के बाद पाक में फैला वायरस, WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही