Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस केपी देव का निधन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव का रांची के मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह लंबे समय से असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे. हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव अधिवक्ताओं के बीच से न्यायमूर्ति के पद पर चयनित हुए थे. अधिवक्ताओं के प्रति उनका प्रेम, स्नेह और सम्मान के साथ-साथ युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करने और सीखाने की जो जिज्ञासा थी ,उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. उनका असमय जाना पूरे अधिवक्ता एवं बेंच के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसे निकट भविष्य में भरपाई कर पाना संभव नहीं होगा. दिवंगत न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव का पार्थिव शरीर उनके आवास पर श्रद्धांजलि हेतु रखा गया है. 3:00 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में लाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम यात्रा 4: 00 बजे मुक्तिधाम के लिए उच्च न्यायालय से निकलेगी. 4:15 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही