Search

 
 
 

गैंगरेप से आहत BAU छात्रा की आत्महत्या पर हाईकोर्ट के जस्टिस ने लिया संज्ञान

 
Ranchi : गैंगरेप से आहत 25 वर्षीय BAU (Birsa Agricultural University) छात्रा की आत्महत्या पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है. उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची को यह आदेश दिया है कि वह तत्काल पीड़िता के परिवार से मिलकर आवश्यक सहायता प्रदान करें. झालसा के निर्देश पर रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने डालसा सचिव को अविलम्ब एक टीम गठित कर पीड़िता के परिवार को विधिक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया. जिसके बाद पीएलवी (पारा लीगल वॉलेंटियर) सम्पा दास व प्रीति पाल ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और डालसा द्वारा दी जानेवाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी. रांची सिविल कोर्ट की ओर से प्रो-बोनो अधिवक्ता ममता श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है और डालसा झारखंड पीड़ित मुआवजा अधिनियम के तहत मुआवजा की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गयी है. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-recovered-cash-from-sanjeev-lals-chamber-in-the-office-of-rural-development-department/">BREAKING

: ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर में संजीव लाल के चैंबर से ईडी ने बरामद किया कैश
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही