Search

हाईकोर्ट के वकील पिछले 48 घंटों से लापता, पैसा लेने गए थे हटिया

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह लगभग 48 घंटों से लापता हैं. वह डोरंडा थाना क्षेत्र के साउथ ऑफिस पाड़ा के आनंदम अपार्टमेंट में रहते हैं. अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह के लापता होने के बाद उनके परिजनों ने डोरंडा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है. जिसपर पुलिस जांच कर रही है. उनके परिजनों के मुताबिक, सतीश सिंह किसी उपेंद्र नाम के व्यक्ति के पास पैसा लेने के लिए घर से करीब 4:30 बजे निकले, जिसके बाद करीब 6.30 बजे शाम उन्होंने घर पर फोन कर बताया कि वे हटिया में हैं और पैसा मिलते ही घर आ जाएंगे. लेकिन उसके बाद फोन ऑफ हो गया और वह अब घर नहीं लौटे. इसे भी पढ़ें - रंगदारी">https://lagatar.in/there-will-be-a-break-on-the-increasing-incidents-of-extortion-formation-of-anti-extortion-squad/">रंगदारी

की बढ़ती घटनाओं पर लगेगा ब्रेक, एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वाड का गठन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//