Search

 
 
 

झारखंड हाइकोर्ट से अपराधी अखिलेश के शूटर सुधीर दुबे और कन्हैया सिंह को नोटिस

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर के अपराधी अखिलेश सिंह के दो शूटरों सुधीर दुबे और कन्हैया सिंह को नोटिस जारी किया है. अदालत ने दोनों से पूछा है कि क्यों न उनकी जमानत रद्द कर दी जाए. राज्य सरकार की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अधिवक्ता भोला नाथ ओझा ने पक्ष रखा, जबकि प्रतिवादियों सुधीर दुबे और कन्हैया सिंह की ओर से कोई अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुए. बता दें कि जमशेदपुर के अपराधी अखिलेश सिंह के करीबी माने जाने वाले सुधीर दुबे और कन्हैया सिंह की जमानत रद्द करने के लिए राज्य सरकार ने याचिका दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि दोनों को बेल मिलने से अपराध बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें- जीएम">https://lagatar.in/gms-appeal-to-electricity-consumers-give-load-declaration-of-your-homes/">जीएम

की बिजली उपभोक्ताओं से अपील : दें अपने घरों का लोड डिक्लेयरेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही