Ranchi : रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मनोज झा की हत्या के आरोपी सोनू उर्फ अहमद को बेल देने से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है. सोनू ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी. जिसपर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की ओर से बहस सुनने के बाद अदालत ने सोनू की याचिका खारिज कर दी.
अधिवक्ता मनोज झा की हत्या के आरोपी सोनू उर्फ अहमद को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार
Last Updated: Nov 28, 2024 12:00 AM (IST)