Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC CGL परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक हटाने से हाईकोर्ट का इनकार

Ranchi :  जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की कोर्ट ने कहा कि अदालत इस मामले पर फिलहाल कोई आदेश पारित नहीं करेगा. जांच एजेंसी अपनी जांच रिपोर्ट निचली अदालत में जमा करे और उस रिपोर्ट के आधार पर निचली अदालत अपना आदेश पारित करेगी. साथ ही अदालत ने रिजल्ट के प्रकाशन पर लगे स्टे को हटाने से इनकार कर दिया. राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता, JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल और प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस की

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही