- झारखंड बिजली वितरण निगम के CMD हुए हाजिर
- दोपहर 2:15 तक इंटरनेट सेवा पुनर्बहाल करने का निर्देश
Ranchi News : शहर में केबल एवं इंटरनेट तारों के सही ढंग से नहीं लगे होने से संबंधित कोर्ट के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बीते दिन झारखंड हाईकोर्ट का इंटरनेट कनेक्शन काटे जाने पर सरकार को फटकार लगाई. इस दौरान झारखंड बिजली वितरण निगम के CMD अदालत में हाजिर हुए.
कोर्ट ने कहा कि पिछले दो सप्ताह से बिना सूचना के रांची शहर के विभिन्न इलाकों में पोल पर लगे इंटरनेट तारों को काट दिया जा रहा है. इससे शहर की इंटरनेट सेवा प्रभावित हो रही हैं. इंटरनेट सेवा काटे जाने से झारखंड हाईकोर्ट में भी काम प्रभावित हो रहा है. हाईकोर्ट के इंटरनेट सेवा को पुनर्बहाल (रिस्टोर) क्यों नहीं किया गया.
कोर्ट ने मामले की सुनवाई आज दोपहर 2:15 बजे फिर रखी है, तब तक सरकार को हाईकोर्ट की इंटरनेट सेवा पुनर्बहाल करने का निर्देश दिया गया है. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई,
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सरकार से पूछा था किन-किन टेलीकॉम कंपनी को केबल एवं इंटरनेट तार लगाने की परमिशन दी गई है और उनमें से कितना यूज किया जा रहा है. कोर्ट ने कहा था कि इंटरनेट एवं केबल तार रांची शहर में अगर सही तरीके से नहीं लगे हुए हैं और नीचे की ओर तार झूले में है तो उसके लिए
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड जिम्मेवार है. कोर्ट ने CMD से यह भी पूछा है कि रांची में नीचे की ओर झूले केबल तार के लिए कौन अधिकारी जिम्मेवार है और उन पर क्या कार्रवाई हुई? (हाईकोर्ट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें