Search

 
 
 

मनी लांड्रिंग के आरोपी मनोज पुनमिया की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

 
Ranchi : मनी लांड्रिंग मामले के आरोपी मनोज कुमार बाबूलाल पुनमिया की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार को सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत में मनोज पुनमिया की याचिका पर सुनवाई हुई. पुनमिया ने ईडी कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. इससे पहले ईडी कोर्ट उनकी याचिका खारिज कर चुका है. वर्ष 2009 में ईडी ने इस मामले में मधु कोड़ा, अरविंद व्यास, मनोज कुमार बाबूलाल पुनमिया, अनिल बस्तावडे, विनोद सिन्हा, विकास सिन्हा के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था. फिलहाल इस मामले में ईडी कोर्ट में ट्रायल चल रहा है.
इसे भी पढ़ें – इंटर">https://lagatar.in/till-now-notification-in-only-two-colleges-of-ru-for-admission-in-inter/">इंटर

में एडमिशन के लिए अबतक आरयू के दो कॉलेजों में ही नोटिफिकेशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही