Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने कहा- बड़ा तालाब की साफ-सफाई में कितने पैसे खर्च हुए बताए निगम, सुनवाई कल

 
Ranchi : रांची के जल श्रोतों के संरक्षण और रांची के तीन डैमों की साफ-सफाई और अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम को बड़ा तालाब की साफ सफाई में अब तक हुए खर्च का ब्योरा कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही अदालत ने निगम से पूछा है कि बड़ा तालाब को स्वच्छ बनाने के लिए क्या योजना है. हाईकोर्ट ने बड़ा तालाब में गंदगी फैलाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि तालाब गंदा होने से आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा. वहीं अदालत ने यह भी कहा कि जब बड़ा तालाब और हरमू नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, तो फिर इसकी सफाई ठीक से क्यों नहीं की गई? इस संबंध में झारखंड सिविल सोसाइटी की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है. सिविल सोसाइटी की ओर से हाईकोर्ट की अधिवक्ता खुशबू कटारुका ने पक्ष रखा. अब अदालत बुधवार को दोबारा इस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-cisf-jawan-first-killed-his-wife-then-committed-suicide/">बोकारो

: CISF के जवान ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद कर ली आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही