Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने कहा- रांची में नशे का कारोबार नहीं रुक रहा, पुलिस सिर्फ छोटे ड्रग्स विक्रेताओं को पकड़ पा रही

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को स्वतः संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई करते हुए मौखिक रूप से कहा कि राजधानी में ड्रग्स का कारोबार रुक नहीं रहा है. रांची एसएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी राजधानी में ड्रग्स खरीद बिक्री पर रोक नहीं लग पा रहे हैं. पुलिस को ड्रग्स की बिक्री करने वाले मुख्य सूत्रधार पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए. ड्रग्स की खरीदी बिक्री की जड़ तक पुलिस पहुंचेगी तभी इसपर अंकुश लगेगा. पुलिस केवल छोटे ड्रग्स विक्रेताओं को ही पकड़ रही है. हाईकोर्ट ने मंगलवार को सीआईडी के डिजी को यह निर्देश दिया है कि वह अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी कोर्ट को दें. इस मामले में अगली सुनवाई 14 मई को निर्धारित की है. दरअसल हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने कहा है कि रांची के अलग-अलग इलाकों में ड्रग्स का कारोबार करनेवाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाये. इसे भी पढ़ें -पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-supreme-court-stays-calcutta-high-courts-order-to-cancel-25000-appointments-cbi-investigation-will-continue/">पश्चिम

बंगाल : 25,000 शिक्षक नियुक्तियां रद्द करने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सीबीआई जांच जारी रहेगी…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही