Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RINPAS निदेशक जयती शिमलई की नियुक्ति और दवा खरीद पर हाईकोर्ट ने ACB के ADG से मांगा जवाब

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने रिनपास की निदेशक जयति सिमलई की नियुक्ति, दवाओं की खरीद और अन्य अनियमितता पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. उत्तम कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को अदालत ने निर्देश दिया. जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने 12 दिसंबर तक सरकार और एसीबी के एडीजी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. गुरुवार की सुनवाई के दौरान प्रार्थी का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि रिनपास की निदेशक जयति सिमलई ने रिनपास से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद उन्हें कुछ दिनों बाद फिर से नियुक्त कर लिया गया. जबकि एक बार इस्तीफा देने के बाद नयी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही दूसरे की नियुक्ति की जाती है, लेकिन नियमों का पालन किए बिना उन्हें फिर से सेवा पर रख लिया गया है.
इसे भी पढ़ें- डीसी">https://lagatar.in/dc-gave-instructions-for-claim-settlement-of-pradhan-mantri-jeevan-jyoti-yojana-and-jeevan-suraksha-yojana/">डीसी

ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं जीवन सुरक्षा योजना के क्लेम सेटेलमेंट का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही