Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने वीरेंद्र राम के सहयोगी तारा चंद की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब

 
Ranchi : टेंडर घोटाला के जरिए अवैध कमाई करने और उसे अलग-अलग जगह निवेश कर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी निलंबित इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम के सहयोगी तारा चंद की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने जमानत याचिका पर ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब अदालत इस मामले में चार सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. तारा चंद पर आरोप है कि वह वीरेंद्र राम के कालेधन को विभिन्न खातों से सफेद बनाकर वीरेंद्र राम के पारिवारिक सदस्यों के खाते में जमा करवाता था. इसके लिए वह मुकेश मित्तल का सहयोग लेता था. वीरेंद्र राम और तारा चंद दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. इसे भी पढ़ें -  यूपी">https://lagatar.in/up-stf-kills-gangster-vinod-upadhyay-in-encounter/">यूपी

से बड़ी खबर, गैंगस्टर विनोद उपाध्याय एनकाउंटर में ढेर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही