- अगली सुनवाई 15 दिसंबर को
Ranchi News: झारखंड सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा की नियुक्त प्रक्रिया रद्द करने के आदेश को निरस्त करने का आग्रह संबंधी आदित्य भास्कर एवं अन्य की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार एवं अन्य प्रतिवादियों को जवाब दाखिल करने के लिए एक और मौका दिया है. मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी. बता दें कि प्रार्थियों ने सिविल जज जूनियर डिवीजन (विज्ञापन संख्या 22 /2023) को रद्द करने के सरकार के आदेश को चुनौती दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.