Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में चाईबासा जिले में 28 करोड़ के मनरेगा घोटाला की जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच ने केंद्रीय जांच एजेंसी ED को दो सप्ताह के अंदर अदालत के समक्ष अद्यतन स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. अब अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर को करेगा. इस संबंध में मतलूब इमाम ने जनहित याचिका दाखिल की है. कथित चाईबासा मनरेगा घोटाला वर्ष 2008 से लेकर वर्ष 2011 के बीच का है. चाईबासा पुलिस अब तक इस मामले में 14 FIR दर्ज कर चुकी है. जिसकी जांच ACB से भी करवायी गयी है. 13 मामलों में ACB चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है. [wpse_comments_template]
हाईकोर्ट ने ED से चाईबासा मनरेगा घोटाला जांच की अद्यतन रिपोर्ट मांगी
Last Updated: Aug 23, 2024 12:00 AM (IST)