Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी पर हाईकोर्ट गंभीर, सरकार से मांगा जवाब

Advertisement
Advertisement

Ranchi: एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी की घटना पर जवाब तलब किया है. अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक तरफ लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में मर रहे हैं और दूसरी तरफ इस तरह की जानकारी मिल रही है कि हज़ारीबाग जिले में 230 ऑक्सीजन सिलेंडर रातों रात गायब हो गए,हाईकोर्ट ने इस प्रकरण पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. राज्य सरकार ने अगली सुनवाई तक इस मामले में एफिडेविट दायर कर जवाब दाखिल करेगा.वहीं सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा है की रिम्स में उपकरण खरीद में देर क्यों हो रही है. जिसपर राज्य सरकार और रिम्स की तरफ से अदालत को बताया गया कि रिम्स में जितने भी जरुरी उपकरणों की खरीददारी की जानी थी, उसकी खरीददारी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और जल्द ही सारे उपकरण रिम्स को मिल जायेंगे.

इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/fir-applied-to-civil-surgeon-oxygen-cylinder-theft-case-in-hazaribagh/66934/">हजारीबाग

: ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी मामले में अब सिविल सर्जन भी घेरे में, FIR के लिए थाने में आवेदन

महाधिवक्ता ने कोर्ट को कराया कोरोना इंतजाम से अवगत

ऑक्सीजन की व्यवस्था के मामले में सरकार ने अदालत को बताया कि सरकार ने अब तक 4 ऑक्सीजन प्लांट लगाया है. और प्रदेशभर में 54 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं ताकि किसी भी मरीज को ऑक्सीजन का आभाव न हो. केंद्र सरकार की तरफ से एएसजी ने कोर्ट को बताया कि 79 हज़ार रेमेडिसीवर अब तक दिए जा चुके हैं और 30 हज़ार डोज दिए जाने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गयी है.
राज्य सरकार की तरफ से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने झारखंड सरकार द्वारा कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार के उठाये गए प्रयासों से अदालत को अवगत कराया.रिम्स की तरफ से अधिवक्ता आकाशदीप ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा.इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच में वीसी के माध्यम से हुई.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें - देश">https://lagatar.in/tauete-has-passed-through-devastation-in-country-cyclone-yaas-is-in-front/67101/">देश

में ताउ ते भारी तबाही मचाते हुए गुजर गया, अब सामने है चक्रवात Yaas का खतरा

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही