Search

 
 
 

तोपचांची थानेदार मौत मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

 
Ranchi: धनबाद जिले के तोपचांची थाना प्रभारी की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार की सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है. अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए चार सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है. इस संबंध में तत्कालीन थानेदार की बेटी विजेता कच्छप ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. सुनवाई के दौरान उनकी ओर से उपस्थित अधिक्वता ने कोर्ट को बताया कि 19 जून 2016 को तोपचांची थाना में थानेदार उमेश कच्छप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला था. पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है. झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने इस मामले की सुनवाई की. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-tent-city-built-in-kothia-giving-relief-to-kanwariyas/">देवघर

: कोठिया में बनी टेंट सिटी कांवरियों को दे रही राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही