Search

 
 
 

जल स्रोतों की साफ सफाई पर हाईकोर्ट ने मांगी जानकारी

सोमवार को झारखंड हाइकोर्ट में जल स्रोतों, नदी और रांची के बड़ा तालाब व हरमू नदी की साफ सफाई एवं संरक्षण को लेकर स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से रांची के बड़ा तालाब व हरमू नदी की सफाई पर जवाब-तलब किया है.
 

 

Ranchi :  सोमवार को झारखंड हाइकोर्ट में जल स्रोतों, नदी और रांची के बड़ा तालाब व हरमू नदी की साफ सफाई एवं संरक्षण को लेकर स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से रांची के बड़ा तालाब व हरमू नदी की सफाई पर जवाब-तलब किया है.

 

 

चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सरकार से यह पूछा है कि बड़ा तालाब से गाद निकालने और जलकुंभी निकालने के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जा रही है और हरमू नदी में नालों का गंदा पानी न जाए, इसके लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं.

 

साथ ही कोर्ट ने रांची डीसी से यह जानकारी मांगी है कि रांची के जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है.  हाईकोर्ट ने कोर्ट के इस आदेश की जानकारी राज्य के मुख्य सचिव को भी देने का निर्देश दिया है.

 

अदालत अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 जुलाई को करेगा. सोमवार को राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल कर हरमू नदी की साफ सफाई पर विस्तृत जानकारी दी गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही