- निचली अदालत से एसीबी कांड संख्या 11/2025 की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी
Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग की विशेष अदालत (ACB) के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें आरोपी नेक्सजेन के मालिक बिनय कुमार सिंह को उनका मोबाइल फोन लौटाने और सिम (9431106253) दोबारा चालू करने की अनुमति दी गई थी. हाईकोर्ट ने यह आदेश एसीबी की ओर से दाखिल याचिका में पारित किया. मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की ओर से सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा.
क्या है मामला
हजारीबाग की विशेष अदालत (ACB) ने 4 मई 2026 को एसीबी थाना कांड संख्या 11/2025 में बिनय कुमार सिंह की अर्जियों को स्वीकार करते हुए मोबाइल फोन जारी करने और सिम को फिर से सक्रिय करने का आदेश दिया था. इस आदेश के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई.
सरकार की दलील
राज्य सरकार एवं एसीबी की ओर से अदालत को बताया गया कि मोबाइल और उससे जुड़े सभी उपकरण फिलहाल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) के पास हैं और अब तक आरोपी को नहीं सौंपे गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जिन सामग्रियों को लौटाने का निर्देश दिया गया है, वे इस मामले के प्राथमिक साक्ष्य हैं.
आरोपी की ओर से अधिवक्ता को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए 26 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया.
रिजॉइंडर, यदि कोई हो, 2 नवंबर 2026 तक दाखिल करना था.
कोर्ट ने निचली अदालत से एसीबी कांड संख्या 11/2025 की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मंगाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर निर्धारित की, तब तक के लिए निचली अदालत के रिलीज आदेश पर रोक रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.