Search

 
 
 

आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

 
Ranchi :   आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति प्रकिया में चयन होने के बाद CDPO द्वारा नियुक्ति रद्द किये जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट के शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने नियुक्ति रद्द किए जाने के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. इस संबंध में चतरा की सोनी कुमार की ओर से याचिका दायर की गयी है. उनकी नियुक्ति को CDPO ने रद्द कर दिया था. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट में सुनवाई हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता फैसल अल्लाम ने बहस की.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही