Search

 
 
 

दुमका में स्पैनिश मूल की महिला के साथ गैंगरेप मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

 
Ranchi : झारखंड के दुमका जिला में स्पैनिश मूल की महिला के साथ गैंगरेप की घटना पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. अदालत ने इस मामले में राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और दुमका के एसपी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अदालत स्वतः संज्ञान पर 7 मार्च को सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट ने मीडिया में आयी खबरों के आधार पर संज्ञान लिया है. दरअसल पिछले शुक्रवार को दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में बाइक टूर पर निकली एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर निकली थी. वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर रात करीब 12 बजे टेंट लगाकर सो गयी. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. साथ ही महिला के साथ मारपीट भी की. इसे भी पढ़ें -लालू">https://lagatar.in/taking-taunt-of-lalu-yadav-bjp-leaders-started-modis-family-campaign-on-social-media/">लालू

यादव के तंज पर भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर आरंभ किया मोदी का परिवार… अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही