Search

 
 
 

वकील गोपाल की हत्या पर हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, DGP, SSP ने बताया आरोपी किये गये गिरफ्तार

 
Ranchi: रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की दिन दहाड़े हुई हत्या पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. सोमवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य के डीजीपी, रांची एसएसपी व एसआईटी के नेतृत्वकर्ता कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए अदालत के समक्ष उपस्थित हुए. सभी अधिकारियों ने इस मामले में अब तक किये गये कार्रवाई की जानकारी कोर्ट को दी. अधिकारियों ने अदालत को बताया कि एसआईटी गठन कर इस केस की जांच की जा रही है और अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली गई है. वहीं अधिवक्ता के परिवार को सुरक्षा भी दी जाएगी, इसके साथ ही विक्टिम कंपनसेशन योजना के तहत अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता भी पहुंचाई जाएगी. DGP के द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट होकर अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए तीन सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है. इसे भी पढ़ें - शेख">https://lagatar.in/protestors-in-bangladesh-call-for-long-march-to-dhaka-in-protest-against-sheikh-hasina/">शेख

हसीना के विरोध में बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों का लॉन्ग मार्च टू ढाका का आह्वान…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही