Search

 
 
 

ट्रैफिक जाम पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, प्रभारी ट्रैफिक एसपी और डीएसपी हाजिर हुए

 
Ranchi : मेकॉन चौक से राजेंद्र चौक तक ट्रैफिक बदलने और जाम से आम लोगों की परेशानी पर झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को संज्ञान लिया. अदालत ने ट्रैफिक एसपी और डीएसपी को अदालत में तलब किया. प्रभारी ट्रैफिक एसपी नौशाद आलम और ट्रैफिक डीएसपी कपिंद्र दोपहर करीब 12 बजे हाईकोर्ट पहुंचे. अदालत ने ट्रैफिक एसपी से पूछा कि अचानक ट्रैफिक क्यों बदल दिया गया. ट्रैफिक बदलने या वन- वे करने की आम सूचना जारी की गयी थी या नहीं. ट्रैफिक एसपी ने अदालत को बताया कि पूर्व सूचना जारी नहीं की गयी थी. इस पर अदालत ने नाराजगी जतायी.

वैकल्पिक व्यवस्था और ट्रैफिक को सुगम करने का निर्देश

अदालत ने कहा कि ट्रैफिक सुगम करने की पूरी तैयारी क्यों नहीं की गयी? ट्रैफिक बदलने से हाईकोर्ट आने वाले वकीलों और मुवक्किलों को काफी परेशानी हो रही है. वकील समय पर कोर्ट नहीं पहुंच रहे हैं. सुनवाई के दौरान वकीलों ने बताया कि रूट बदलने से उनको काफी परेशानी हो रही है. प्रशासन ने एडवोकेट एसोसिएशन को भी पूर्व सूचना नहीं दी थी. इस पर अदालत ने नाराजगी जतायी और अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था और ट्रैफिक को सुगम करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें – JPSC:">https://lagatar.in/jpsc-7th-to-10th-civil-services-exam-cutoff-marks-released/">JPSC:

 7वीं से 10वीं सिविल सेवा परीक्षा का कटऑफ मार्क्स जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही