Search

 
 
 

हाईकोर्ट की टिप्पणी : लगता है हरमू नदी का अस्तित्व खत्म होने वाला है, इसमें प्लास्टिक का अंबार लगा है

 
Vinit Upadhyay Ranchi  : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायन प्रसाद की अदालत में बरसात का पानी घर में घुसने को लेकर दाखिल याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि सड़क बनाए जाने से पहले संबंधित विभाग को सर्वे करना चाहिए था. वर्तमान में कई जगहों पर घर से ऊंची सड़क बना दी गई है. ड्रेनेज की सही व्यवस्था नहीं होने की वजह से बरसात का पानी घरों में घुस रहा है. अदालत ने हरमू नदी के हालात पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लगता है नदी का अस्तित्व समाप्त होने वाला है और उसे नाला बना दिया गया है. अभी भी नदी में प्लास्टिक का अंबार लगा है. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-snakes-nest-in-rimss-mbbs-hostel-troubled-girl-students-pleaded/">रांची:

रिम्स के MBBS हॉस्टल में सांपों का बसेरा, परेशान छात्राओं ने लगाई गुहार
[pdfjs-viewer url="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/HARMU-NADI-compressed.pdf"

attachment_id="365773" viewer_width=100% viewer_height=800px fullscreen=true download=true print=true]

हरमू नदी को नाले की तरह बना दिया गया है

हाईकोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि नदी को संरक्षित करना चाहिए और इसके लिए उसमें पानी छोड़े जाने से पहले पानी का ट्रीटमेंट करना जरूरी है. अदालत ने इस मामले में नगर विकास सचिव, पथ निर्माण सचिव और रांची नगर निगम से शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है. वहीँ अदालत ने यह भी कहा कि हरमू नदी को नाले की तरह बना दिया गया है. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. क्योंकि जितनी भी सभ्यता बसी है, वह नदी के किनारे ही बसी है.

बारिश का पानी घरों में घुस जाता है

झारखंड हाईकोर्ट शुक्रवार को जनार्दन दुबे के द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था. जनार्दन दुबे ने हाईकोर्ट में WP(PIL) 2222/2018  दाखिल की है. जिसमें उन्होंने अदालत के समक्ष यह मामला उठाया है कि बरसात के दिनों में बारिश का पानी घरों में घुस जाता है. इसे रोकने के लिए नगर निगम की ओर से कोई ठोस काम नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – रेलवे">https://lagatar.in/elderly-people-are-no-longer-exempted-on-railway-tickets-rahul-gandhi-furious-at-modi-government-said-for-his-friends-he-breaks-even-the-stars/">रेलवे

टिकट पर बुजुर्गों को अब छूट नहीं, मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कहा, अपने मित्रों के लिए तो तारे तक तोड़ लाते हैं…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही