Search

 
 
 

हाईकोर्ट की टिप्पणी : नियमितीकरण की नीति पर सही ढंग से कार्य नहीं हो रहा

 
Ranchi : हाईकोर्ट ने नियमितीकरण की मांग को लेकर दाखिल सभी याचिकाओं को एक साथ सूचीबद्ध कर सुनवाई का निर्देश दिया है. मंगलवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डा एस एन पाठक की अदालत ने 4 इश्यू फ्रेम किए हैं. सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि वर्ष 2012 में नरेंद्र कुमार तिवारी के मामले में आए जजमेंट के बाद भी कई मामले हाईकोर्ट के समक्ष आ रहे हैं और सरकार नियमितीकरण की अपनी नीति पर सही ढंग से कार्य नहीं कर रही है. अब अदालत 27 जुलाई को इस मामले में सुनवाई करेगा. प्रार्थियों की ओर से हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल सिन्हा, प्रशांत पल्लव,सौरव अरुण और अमृतांश वत्स ने पक्ष रखा. इस संबंध में नितिन कुमार भगत समेत 100 से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. इसे भी पढ़ें -वॉल">https://lagatar.in/wall-street-journal-complains-to-the-white-house-journalist-sabrina-siddiqui-who-asked-questions-to-modi-is-being-harassed/">वॉल

स्ट्रीट जर्नल ने व्हाइट हाउस से की शिकायत, मोदी से सवाल पूछने वाली जर्नलिस्ट सबरीना सिद्दीकी को प्रताड़ित किया जा रहा है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही