Search

 
 
 

लातेहार कोर्ट में तोड़फोड़ मामले पर हाईकोर्ट का स्वतः संज्ञान, कहा – इंटेलीजेंस फेलियर, CS और DGP हुए हाजिर

 
Ranchi : सोमवार को टाना भगतों द्वारा लातेहार सिविल कोर्ट में किये गये प्रदर्शन और लाठीचार्ज की घटना पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. घटना पर अदालत ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए राज्य के मुख्य सचिव और DGP को तलब किया. मंगलवार को मुख्य सचिव और DGP अदालत के समक्ष हाज़िर हुए. कोर्ट ने दोनों ही अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि किसी कोर्ट परिसर में इतनी बड़ी घटना हो जा रही है इसका मतलब है कि पुलिस का इंटेलीजेंस फेल है. राज्य सरकार की ओर से उपस्थित महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम करने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट के चीफ़ जस्टिस डा रविरंजन और जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद की बेंच ने स्वतः संज्ञान लिया है. इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-6-year-old-girl-was-raped-by-a-middle-aged-man-after-six-days-fir-lodged/">बोकारो

: 6 साल की बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, छह दिन बाद प्राथमिकी दर्ज

सोमवार को टाना भगत संघ ने किया था घेराव 

बता दें कि टाना भगत संघ ने सोमवार को लातेहार व्यवहार न्यायालय का घेराव किया था. संघ के लोग संविधान की पांचवी अनुसूची क्षेत्र का हवाला देते हुए कोर्ट-कचहरी बंद करने की मांग कर रहे थे. टाना भगतों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत पूरे न्यायालय को 4 घंटे तक घेरे रखा था. टाना भगतों के आंदोलन को देखते हुए भारी संख्‍या में पुलिस बल को न्‍यायालय परिसर में तैनात कर दिया गया. अधि‍कारी टाना भगतों को समझाने की कोशिश कर रहे थे. काफी समझाने के बाद भी टाना भगत नहीं माने और तोड़फोड़ शुरू कर दी. जिसके बाद स्‍थ‍ित‍ि को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. आंसू गैस के गोले दागे. इसमें अफसर इंचार्ज समेत कई अधिकारी और कई आंदोलनकारी भी घायल हुए हैं. बता दें क‍ि यह देश की पहली घटना है, जब न्यायपालिका को आंदोलन का सामना करना पड़ा. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-foster-father-slept-death-a-four-year-old-innocent-died-in-rims/">रांची:

पालनहार पिता ने सुला दी मौत की नींद, चार साल की मासूम ने रिम्स में तोड़ा दम [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही