Search

 
 
 

मनातू पंचायत की लोहरी नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल : अंबा प्रसाद

 
keredari : प्रखंड क्षेत्र के मनातू पंचायत अंतर्गत ग्राम गोपदा एवं लोहरा के बीच लोहरी नदी में स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर उच्च स्तरीय पुल बनेगा. इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है. विधायक अंबा प्रसाद ने इस अवसर पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पुल निर्माण में लगभग 3 करोड़ 89 लाख 20 हजार की लागत आएगी. उक्त पुल निर्माण होने से मनातू पंचायत के ग्राम गोपदा, लोहरा समेत कई सुदूरवर्ती गांव के लोग लाभान्वित होंगे. विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर दर्जनों योजनाएं मनातू पंचायत में धरातल पर उतर रही हैं. मसूरिया लाजीदाग में भी उच्च स्तरीय पुल निर्माण जारी है, पतरा से पहरा होते हुए मनातू तक पक्की सड़क बनकर तैयार है. विधायक निधि से दर्जनों योजनाएं धरातल पर उतरी हैं. इसे भी पढ़ें - बंगाल">https://lagatar.in/doctors-in-bengal-rejected-mamatas-appeal-to-return-to-work-ima-suspended-membership-of-dr-sandeep-ghosh/">बंगाल

में डॉक्टरों ने काम पर लौटने की ममता की अपील ठुकराई, आईएमए ने डॉ संदीप घोष की सदस्यता निलंबित की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही