Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वर्णरेखा नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, सांसद-विधायक ने किया शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
  •  9 करोड़ 35 लाख की लागत से बनेगा पुल, झारखंड और बंगाल को जोड़ेगा यह पुल
  • सुदेश महतो और सांसद संजय सेठ ने निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Sonahatu (Ranchi) : रांची सांसद संजय सेठ और विधायक सुदेश महतो ने गुरुवार को सोनाहातू प्रखंड के स्वर्णरेखा नदी के मारांगकिरी घाट में उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. ग्रामीण विकास विभाग के मुख्यमंत्री ग्रामसेतु योजना के तहत 9 करोड़ 35 लाख की लागत से पुल का निर्माण किया जायेगा. पुल की लंबाई 268 मीटर और चौड़ाई-साढ़े सात मीटर होगी. इसे भी पढ़ें : ट्रक">https://lagatar.in/former-jammu-cm-mehbooba-muftis-car-hit-by-a-truck-narrowly-escaped/">ट्रक

की चपेट आई जम्मू की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की कार, बाल-बाल बची
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि पुल दिलों को जोड़ने वाला होगा. बंगाल के साथ संबंध मजबूत होंगे. उन्होंने 22 जनवरी को लोगों से दीपावली मनाने का आह्वान किया. विधायक सुदेश महतो ने कहा कि स्वर्णरेखा नदी में ये तीसरा पुल एक माइल स्टोन साबित होगा. पुल के माध्यम से हम ग्रामीणों के संघर्ष को पूरा करने का काम कर रहे हैं. पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य पर वृहत पैमाने पर काम किये जा रहे हैं. हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है. गांव में राजनीतिक जागरुकता लाने का काम किया गया है. योजनाओं के माध्यम से हम गांव में भरोसा देने का काम कर रहे हैं. मौके पर जिप सदस्य मंजू सिंह मुंडा, पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, बीणा मुंडा, जयपाल सिंह, संजय सिद्धार्थ, चितरंजन महतो, श्याम महतो, गौतम सिंह देव, अशोक महतो, मुखिया सुभद्रा देवी, भाजपा के मनोज महतो, सुनील सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही