Search

 
 
 

सरना धर्मगुरु जयपाल उरांव हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच

 
Ranchi : राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत के राष्ट्रीय सरना धर्मगुरु दादा जयपाल उरांव की निर्मम हत्या के खिलाफ रविवार को आदिवासी संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला. रांची विश्वविद्यालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च आयोजित किया गया. इस मौके पर आदिवासी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि धर्मगुरु की हत्या की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. कैंडल मार्च में केंद्रीय सरना समिति के अजय तिर्की, प्रकाश हंस,मानू तिग्गा,संतोष तिर्की, रूपचंद्र, झारखंड क्षेत्रीय पड़हा समिति, जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की महिला अध्यक्षा निरंजना हेरेज टोप्पो, आदिवासी छात्र मोर्चा के अजय टोप्पो,आदिवासी सरना समिति सीठियो, सरना धर्म प्रार्थना सभा रांची महानगर अध्यक्षा सुभानी तिग्गा, सुलोचना खलखो, सुचिता बाड़ा,राजकुमारी उरांव , चंद्रदेव बलमुचू, गैना कच्छप,अमित गाड़ी,अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष कुंदरसी मुंडा आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जिंदगी">https://lagatar.in/daughter-ankita-lost-the-battle-with-life-amidst-political-statements-family-members-hope-for-justice-from-the-government/">जिंदगी

से जंग हार गई बेटी अंकिता, सियासी बयानों के बीच परिजनों को सरकार से न्याय की आस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही